फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The factory is spreading stink.

फैक्ट्री फैला रही है बदबू, नहीं हो रही कार्रवाई

Tue, 13 Jun 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 13 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
The factory is spreading stink.
फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला

दादरी गांव के पास मेरठ रोड पर स्थित एक फैक्ट्री से मृत पशुओं का कचरा और हड्डियां सड़ने की इतनी बदबू फैल रही है कि जिस दिशा की हवा चलती है, उसके सामने के लोगों का सांस लेना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन


आश्चर्य कि बात यह है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन के अधिकारियों के निर्देश पर बंद हुई यह फैक्ट्री फिर धड़ल्ले से चल रही है। दादरी गांव निवासी मगन प्रकाश त्यागी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि वह
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भेजकर इस फैक्ट्री की जांच कराएं कि आखिर वहां होता क्या है जो इतनी भयंकर बदबू फैलती है। उनका कहना है कि जब गांव की ओर बहने वाली हवा चलती है तो ग्रामीणों को बदबू के कारण उल्टियां तक होने लगती लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी उल्लेखनीय है कि असौड़ा की पैठ के नाम से मशहूर साइलो द्वितीय पुलिस चौकी से यह फैक्ट्री नजदीक है। जिस दिन हवा चौकी की दिशा में चलती है, तब वहां भी बैठने वाले व आसपास के दुकानदारों का सांस लेना मुश्किल हो जाता है।

मेरठ रोड पर चलने वाले वाहन चालकों को भी इस भयंकर बदबू का सामना करना पड़ता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता जेबी सिंह ने बताया कि पहले भी इस फैक्ट्री की शिकायत आई थी।


इस पर मार्च में एसडीएम और सीओ के साथ वहां गये थे। वहां काफी हड्डियां पड़ी मिली थीं। तब फैक्ट्री बंद करा दी गई थी। अगर वहां फिर से प्रदूषण फैलता मिला तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed