फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The elder of the family who prepared the bier for father and son also died

Hapur News: पिता-पुत्र की अर्थी तैयार करने वाले परिवार के वृद्ध की भी मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
The elder of the family who prepared the bier for father and son also died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। लगातार दो दिन में भतीजे और पोत्र की हुई मौत से परेशान रिश्ते के दादा ने भी शनिवार की देररात दम तोड़ दिया। तीन दिन में परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गौरतलब है कि छिद्दापुरी निवासी विनोद तोमर ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। इससे परेशान मृतक के किशोरवय १०वीं के छात्र शिवम ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। पिता-पुत्र की अर्थी तैयार करने वाले दशरथपुरा अशोक नगर घेर निवासी वृद्ध रिश्ते के दादा इंद्रजीत की भी शनिवार देररात मौत हो गई। वृद्ध की मौत ह्दय गति रूकने से हुई है। मृतक वृद्ध इंद्रजीत मृतक विनोद के खानदानी अर्थात परिवार के चाचा और मृतक शिवम के दादा थे। लगातार तीन मौत होने से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। सांत्वना देने वालों का घर पर तांता लगा है।
विज्ञापन


महिला पर टूटा गमों का पहाड़

पहले पति, दूसरे पुत्र और उसी दिन रात को रिश्ते के ससुर की मौत से महिला पूनम पर गमों का पहड़ टूट पड़ा है। महिला रोते बिलपते समय कई बार बेहोश हो गई है। रिश्तेदार और परिवार के सदस्य महिला को सांत्वना दे रहे है। यह मामला शहर से गांव तक चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed