फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The district will be in firing range garhmukteshwar.

अब जिले का फायरिंग रेंज गढ़मुक्तेश्वर में बनेगा

Sat, 20 Aug 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 20 Aug 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
The district will be in firing range garhmukteshwar.
Firing - फोटो : अमर उजाला

जिले की गढ़मुक्तेश्वर तहसील में जिला प्रशासन की ओर से फायरिंग रेंज बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए 250 बीघा जमीन की तलाश की जा रही है। दरअसल, गाजियाबाद जिले में फायरिंग रेंज और राइफल क्लब है।

विज्ञापन


पहले हापुड़ जिला भी गाजियाबाद का हिस्सा था। तब शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण में कोई परेशानी नहीं होती थी। फायरिंग रेंज में आवेदकों का शस्त्र चलाने का टेस्ट हो जाता था। इसके अलावा पुलिसकर्मियों के हथियारों को भी वहां चलाकर टेस्ट लिया जाता था।
विज्ञापन


वैसे भी किसी भी जिले में फायरिंग रेंज का होना जरूरी है। इसीलिए हापुड़ जिले में भी फायरिंग रेंज बनायी जाना प्रस्तावित है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश राय का कहना है कि हापुड़ जिले की गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में फायरिंग रेंज बनाया जाना प्रस्तावित है,
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके लिए 250 बीघा जमीन की आवश्यकता है। गढ़मुक्तेश्वर तहसील में इतनी जमीन मिलने की संभावना है। इसलिए वहां फायरिंग रेंज प्रस्तावित की गई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में एक स्थान पर 250 बीघा जमीन मिल भी रही थी।


लेकिन सेंचुरी क्षेत्र होने के कारण वन विभाग ने आपत्ति जता दी। इसलिए अब ऐसे किसी स्थान की तलाश है जो सेंचुरी क्षेत्र से बाहर पड़ता हो।

उल्लेखनीय है कि हापुड़ जिले में फायरिंग रेंज नहीं होने के कारण यहां राइफल क्लब का भी गठन नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि फायरिंग रेंज बनने के बाद ही राइफल क्लब का गठन हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed