{"_id":"57d42bdd4f1c1ba83031c258","slug":"the-commerce-department-raid-on-the-transport-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट कंपनी पर वाणिज्य विभाग के छापेमारी से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट कंपनी पर वाणिज्य विभाग के छापेमारी से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 10 Sep 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
वाणिज्य विभाग के छापेमारी से हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर वाणिज्य कर विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड एवं स्पेशल ब्रांच की छापामारी से व्यवसायियों में शनिवार को हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण कागजात को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
शिवपुरी निवासी अमित कुमार की मेरठ रोड पर गोल्डन ट्रांसपोर्ट है। शनिवार सुबह वाणिज्य कर विभाग की फ्लाइंग स्क्वायड एवं स्पेशल ब्रांच को सूचना मिली की ट्रांसपोर्ट से बिना बिल का माल भेजा जाता है।
विज्ञापन
टीम के अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को लेकर छापामारी की कार्रवाई की। छापे की सूचना मिलते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारी नेता नरेश अग्रवाल, अमन गुप्ता, मुकेश जैन सहित काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। छापे की सूचना से अन्य ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मचा रहा।