{"_id":"57124ef44f1c1b4c5d4a6acb","slug":"the-city-will-take-50-transformers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में 15 दिन में लगेंगे 50 ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में 15 दिन में लगेंगे 50 ट्रांसफार्मर
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 16 Apr 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
शहर में जल्द ही ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड की समस्या का समाधान होगा। एपीडीआरपी योजना के तहत 15 दिनों में 50 ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए हैं। साथ ही जर्जर तार और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को भी चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
गर्मी में ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने की समस्या आम है। आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकते हैं और बिजली गुल हो जाती है। आगामी दिनों में शहरवासियों को इस समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश ने बताया कि एपीडीआरपी योजना के तहत शहर में 50 स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे। इसके लिए स्थान भी चिन्हित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उपखंड अधिकारी और अवर अभियंताओं को निर्देश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्रों में जर्जर तार और ओवरलोड ट्रांसफार्मर चिन्हित कर ले और समय रहते बदलवा लें।