{"_id":"56fbee124f1c1b3448f00c7d","slug":"the-city-will-not-be-short-of-power-poles","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नहीं होगी बिजली खंभों की किल्लत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नहीं होगी बिजली खंभों की किल्लत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
लाइट
- फोटो : अमर उजाला
शहर के विभिन्न इलाकों में अब बल्लियों पर केबल जाते नहीं दिखाई देंगे। पालिका ने शहर में करीब 400 बिजली के खंभे लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया हैं। इनमें से 200 खंभे लगाने के कार्य का पालिकाध्यक्ष मालती भारती ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन
शहर के विभिन्न इलाकों में खंभे न होने से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खंभों की अधिक दूरी के कारण बिजली निगम के अफसर कनेक्शन भी जारी नहीं करते हैं। बल्लियों के सहारे लगने वाले केबलों के कारण आए दिन दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
पालिका ने पिछले दिनों शहर में बिजली के खंभे लगवाने का निर्णय लिया था, जो अब पूरा हो गया है। बुधवार को पालिकाध्यक्ष मालती भारती और पालिका के अधिशासी अधिकारी ने मोहल्ला कन्हैयापुरा, सिदार्थ नगर, केशव नगर में खंभा लगवाने के कार्य का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन, पालिका सदस्य सुनील पटवारी,एजाज अहमद, अब्दुल मलिक, कुंवरपाल केन, गुलाब राय, रिजवान अहमद, असलम पहलवान, इरफान अहमद, श्रीराम, मुकेश कोरी, रूपचंद यादव आदि मौजूद थे।