फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The candidate withdrawal.

गढ़ में दो व धौलाना में एक प्रत्याशी ने लिया नाम वापस

Fri, 27 Jan 2017 09:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 27 Jan 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
The candidate withdrawal.
जिले में कुल 35 प्रत्याशी मैदान में - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को नाम वापसी के चलते गढ़ से दो और धौलाना से एक प्रत्याशी सहित कुल तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अब जिले की तीनों विधान सभा सीटों पर कुल 35 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों को सिंबल भी दिए गए।

विज्ञापन


विधान सभा चुनाव प्रक्रिया में शुक्रवार को नाम वापसी थी। इसमें गढ़ से निर्दलीय विरेंद्र व हेेमलता चौधरी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जबकि धौलाना से नसीम ने अपना नामांकन वापस लिया।
विज्ञापन


कुल मिलाकर जिले की तीनों विधान सभा सीटों पर अब 35 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। जिनमें हापुड़ से 09, गढ़ से 15 व धौलाना विधान सभा सीट से 11 प्रत्याशी शामिल हैं। इसके साथ शुक्रवार को ही प्रत्याशियों को उनके सिंबल भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कलक्ट्रेट में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ मौजूद रही। जिस कारण पूरे दिन यहां गहमागहमी मची रही।

ये प्रत्याशी बचे मैदान में। हापुड़ - श्रीपाल (बसपा), विजयपाल आढ़ती(भाजपा), गजराज सिंह(कांग्रेस), अंजु मुस्कान(रालोद), राजपाल सिंह (निर्दलीय), लालाराम गौतम(निर्दलीय), धर्मेंद्र सिंह (बहुजन मुक्ति पार्टी), चंद्रपाल सिंह(स्वतंत्र जनता राज पार्टी) व अरविंद सैन(सर्वोदय भारत पार्टी)

गढ़मुक्तेश्वर -  कमल सिंह मलिक(भाजपा), प्रशांत चौधरी(बसपा), अय्यूब अली(रालोद), मदन चौहान(सपा), अमृता कुमार(निर्दलीय), सतपाल यादव(निर्दलीय), संदीप कुमार (निर्दलीय), सिदार्थ मलिक(निर्दलीय), हुकम सिंह(निर्दलीय),

गोपाल शर्मा(सर्वोदय भारत पार्टी), दीन मोहम्मद(इत्तेहैदमिल्यित कांसिल), नफीस अहमद(भारतीय जनता दल), बिजेंद्र(निर्दलीय), विरेश(राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी), विनोद(राजलोक पार्टी)


धौलाना- रमेश चंद तोमर(भाजपा), असलम चौधरी(बसपा), धर्मेश तोमर(सपा), नगेंद्र तोमर(रालोद), शाहिद(नेशनल लोकमत पार्टी), विरेंद्र(राष्ट्रवादी प्रताप सेना), ललित मोहन सक्सेना (पीस पार्टी),  मुकेश कुमार, (स्वतंत्र जनताराज पार्टी), राजेश गिरी (सर्वोदय भारत पार्टी), सुरेश चंद शिशौदिया (शिवसेना), कुलदीप तोमर(निर्दलीय)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed