{"_id":"6e49d94bce822bebe82f322c919290e9","slug":"the-bus-route-will-not-kitur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किठौर रूट से नहीं मिलेगी बस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किठौर रूट से नहीं मिलेगी बस
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर रूट पर आज से शाम छह बजे के बाद बसों का संचालन नहीं होगा। सर्दी बढ़ने के कारण यात्रियों की संख्या कम होने पर हापुड़ डिपो के अफसरों ने ये निर्णय लिया है।
किठौर मार्ग पर हापुड़ डिपो की 8 बसें संचालित हैं। अब से पूर्व इस मार्ग पर रात 8 बजे तक बसों का संचालन होता था लेकिन सर्दी बढ़ने के कारण शाम 6 बजे के बाद इस मार्ग के लिए अब कम ही सवारी मिल पा रही हैं।
ऐसे में डिपो को राजस्व की हानि हो रही है। इतना ही नहीं इस मार्ग पर रात में लूटपाट का खतरा होने के चलते डिपो अफसरों ने शाम 6 बजे तक ही बसों का संचालन जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
एआरएम धीरज सिंह पवार का कहना है कि सर्दी के कारण किठौर मार्ग पर शाम के समय कम यात्री मिल रहे हैं। ऐसे में डिपो को राजस्व हानि हो रही है। शाम 6 बजे के बाद इस मार्ग पर बस नहीं चलेगी। उन्होंने यात्रियों से जल्द निकलने की अपील की है।