{"_id":"58b6e0bb4f1c1b9c18831777","slug":"ten-year-after-the-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन पीडी कराने के दस साल बाद आया बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन पीडी कराने के दस साल बाद आया बिल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 01 Mar 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कनेक्शन पीडी कराने के दस साल बाद किसान के सामने फिर से परेशानी आ गई। कारपोरेशन ने किसान को 94 हजार की रकम जमा कराने का नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मानकचौक के किसान ओमवीर ने सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद 28 नवंबर 2007 में अपने नलकूप का कनेक्शन परमानेंट डिस्कनेक्ट कराकर रसीद कटा ली थी।
विज्ञापन
अब करीब दस साल बाद पावर कारपोरेशन ने 94 हजार की रकम जमा कराने नोटिस भेजा है। बिल नोटिस देखते ही किसान के होश उड़ गए। किसान का कहना है कि नोटिस मिलने के बाद से वह बिजली दफ्तर समेत संबंधित अफसरों के पास चक्कर काटता घूम रहा है,
विज्ञापन
लेकिन राहत मिलना तो दूर कोई अफसर सुनने तक देने को तैयार नहीं हैं। पीड़ित किसान का कहना है कि अगर कारपोरेशन ने अपनी गलती को सुधारकर नोटिस वापस नहीं लिया तो फिर वह अदालत में केस दर्ज कर कानूनी लड़ाई लड़ेगा।
एसडीओ जीपी शर्मा का कहना है कि कनेक्शन पीडी होने के बाद नोटिस भेजा जाना मुमकिन नहीं है। फाइल का अवलोकन करने के बाद ही हकीकत सामने आएगी।