{"_id":"57349d394f1c1b076d919a09","slug":"ten-officers-pay-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक से नदारद दस अफसरों का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक से नदारद दस अफसरों का वेतन काटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 12 May 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में हुई बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि लोहिया आवासों के लिए डीपीआर जल्द तैयार की जाए, हैंडपंप लगाने का कार्य तेजी से किया जाए।
विज्ञापन
साथ ही आधार कार्ड समय पर न बनाने वाली कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। वहीं, बैठक में न आने वाले दस अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कृृषि विकास योजना में इस वर्ष का लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ हैं,
विज्ञापन
पुराने लक्ष्य पूर्ण किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने बीएसए को निर्देशित किया कि मिड-डे-मील प्राप्त कर रहे बच्चों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक व खाद्य विपणन अधिकारी को उपलब्ध करा दें, जिससे मानक के अनुरूप खाद्यान्न भेजा जा सके।
विज्ञापन
ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों के भुगतान के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि लाभार्थियों व आशाओं के भुगतान में बिल्कुल भी विलंब न किया जाए।
खंड विकास अधिकारी सिंभावली ने डीएम को बताया कि आधार कार्ड बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। डीएम ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
बैठक से सीएमओ, उपनिदेशक मंडी (निर्माण), समाज कल्याण अधिकारी, अधीक्षण अभियंता आरईएस व परियोजना अधिकारी नगरीय विकास अभिकरण डूडा समेत दस अधिकारी अनुपस्थित रहे, इनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों की बैठक में अधिकारी स्वयं उपस्थित रहें यदि कोई प्रतिनिधि भेज रहे है तो उसे पूरी जानकारी के साथ भेजे।