{"_id":"570a7d244f1c1bcb5fc810c8","slug":"telecom-minister-arrived-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरसंचार मंत्री का आगमन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरसंचार मंत्री का आगमन आज
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 10 Apr 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री एटीएम का करेंगे उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद सोमवार को बुलंदशहर रोड स्थित प्रधान डाकघर का निरीक्षण कर एटीएम का उद्घाटन करेंगे। निरीक्षण के दौरान डाकघर के अफसरों को उम्मीद है कि केंद्रीय मंत्री किसी नई योजना की शुरूआत यहां से कर सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर अफसरों का दावा है कि निरीक्षण में केंद्रीय मंत्री को कोई खामी नहीं मिलेगी। केंद्रीय दूर संचार मंत्री के निरीक्षण में कोई खामी नहीं रहे, इसके लिए डाकघर के अफसरों ने रंगाई-पुताई के साथ-साथ अभिलेखों को पूरा करने का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
डाकघर के सूत्रों की मानें तो केंद्रीय मंत्री जिले से दूरसंचार के क्षेत्र में नई योजना की शुरूआत यहां से कर सकते हैं। लेकिन कौन सी योजना शुरू होगी, इसके बारे में कोई जानकारी किसी भी अधिकारी को नहीं है। केंद्रीय मंत्री के निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था भी मुस्तैद रहेगी।
विज्ञापन
पोस्ट मास्टर सुभान अली ने बताया कि प्रधान डाकघर में केंद्रीय मंत्री के आने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। अभिलेखों को भी पूरा कर लिया गया है। वहीं सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के निरीक्षण के दौरान शहर में पुलिस व्यवस्था कड़ी रहेगी।
उधर,केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद के निरीक्षण को लेकर रविवार को महाप्रबंधक परवेज अख्तर ने बीएसएनएल परिसर में स्थित बीएसएनएल कार्यालय और प्रधान डाकघर का निरीक्षण किया। साथ ही बीएसएनएल के अफसरों और कर्मचारियों को हिदायत दी कि जो खामियां हैं, उन्हें सही किया जाए।