{"_id":"56f552a34f1c1b3473f14d3a","slug":"tejpal-made-sp-candidate-from-constituency-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने तेजपाल को बनाया हापुड़ विधानसभा सीट से प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने तेजपाल को बनाया हापुड़ विधानसभा सीट से प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 25 Mar 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
सपा ने तेजपाल सिंह हापुड़ विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने धौलाना ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह को हापुड़ विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। तेजपाल सिंह का टिकट होने पर सपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई है।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर सपा ने 143 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इसमें हापुड़ विधानसभा (सुरक्षित सीट) से धौलाना से पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे तेजपाल सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
तेजपाल सिंह हापुड़ सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी काफी समय से करते आ रहे हैं। जिला पंचायत चुनाव में तेजपाल सिंह की पत्नी विजयी हुई थी। सपा के जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने बताया कि हापुड़ सीट से तेजपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उधर, तेजपाल सिंह का सपा से टिकट पक्का होने पर सपा नेता नाजिम सैफी के कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। वहां पर संजय यादव, हसीमुद्दीन सैफी, हसीन चौधरी, साजिद सैफी, दिलशाद सैफी, बॉबी, देवेन्द्र माथुर, इकबाल कुरैशी, अली मुर्तजा आदि रहे।