UP: पड़ोसी युवक पर किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप, इलाज के दौरान हुई मौत, जांच शुरू
हाजीपुर गांव में 15 वर्षीय निति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भाई ने पड़ोसी विवेक पर कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के भाई ने पड़ोसी युवक पर कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव हाजीपुर निवासी कुनाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन निति को पड़ोस में रहने वाले युवक विवेक ने 21 मई 2026 को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी थी। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद ही निति की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत में सुधार न होने पर सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया गया।
बताया कि हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने किशोरी को मेरठ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार देर शाम उसकी मौत हो गई। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सीओ गढ़ स्तुति सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर विवेक निवासी हाजीपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की मौत के बाद मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।