फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   teen talaak

Hapur News: दहेज न देने पर विवाहिता को दिया तलाक

Thu, 20 Feb 2025 09:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 20 Feb 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
teen talaak
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि नौ मार्च 2019 को उनकी शादी सद्दाम निवासी कस्बा खिवाई जिला मेरठ के साथ हुई थी। परिजनों ने उनकी शादी में आठ लाख रुपये खर्च किए थे। लेकिन शादी में मिले दान दहेज से पति सद्दाम, जेठ इसरार, इखलाक, कामिल, अब्दुल व जेठानी साजिदा खुश नहीं थे। आरोपी दहेज में कार व दो लाख रुपये नकद की अतिरिक्त मांग कर उनका उत्पीड़न करने लगे। ड्राइवर होने के कारण उनका पति अधिकतर बाहर रहता था। 25 अक्तूबर 2024 को आरोपी जेठ इखलाक कमरे में घुस आया। इस दौरान आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। उन्होंने फोन कर इसकी सूचना अपने पति को दी थी। इस पर आरोपी पति ने उन्हें तलाक कर अपनी दूसरी शादी करने की उन्हें धमकी दी थी।
विज्ञापन


27 अक्तूबर को आरोपियों ने पिटाई कर घर से निकाल दिया। पांच जनवरी 2025 की शाम छह बजे आरोपी पति व जेठ उनके घर आए थे। दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांगकर आरोपी जेठ के कहने पर आरोपी पति ने उन्हें तलाक दे दिया। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए। 15 फरवरी को वह रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची थी। लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed