{"_id":"5940188986641959678b464b","slug":"team-to-visit-groundwater-in-allahabadkhpatpur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लाहबख्शपुर गांव में भूजल जांच के लिए आज पहुंचेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लाहबख्शपुर गांव में भूजल जांच के लिए आज पहुंचेगी टीम
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
काला पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अल्लाबख्शपुर में भूजल की जांच के लिए बुधवार को टीम पहुंचेगी। हालांकि डीएम ने मंगलवार को गांव में जांच टीम भेजने की बात कही थी, लेकिन टीम जांच के लिए नहीं पहुंची। अब डीएम ने फिर से बुधवार को भूजल जांच के लिए टीम भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
महज तीन सप्ताह के भीतर महिलाओं समेत 11 मरीजों को मौत की नींद सुलाने वाले कैंसर के कहर से गांव अल्लाबख्शपुर के ग्रामीण बुरी तरह सहमे हुए हैं। लीवर कैंसर से पीड़ित चल रही अफरोज की पत्नी फरजाना (55) की मंगलवार तड़के में मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव में कैंसर और हेपेटाइटिस से पीड़ित चल रहे मरीजों की तादाद एक दर्र्जन से भी अधिक है। इनमें कई मरीजों को मेरठ, दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के अस्पतालों से ला-इलाज कर वापस लौटा दिया गया है।
विज्ञापन
इतना सब कुछ होने के बाद भी सेहत महकमे की टीम गांव में आकर उनकी सुध लेने और बीमारी से जुड़ी अहम वजह का पता लगाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
डीएम कृष्णा करुनेश ने बताया कि जल निगम के अफसरों को गांव अल्लाबख्शपुर के भूजल की जांच करने का आदेश जारी कर दिया गया है, जिसके तहत बुधवार को जल निगम की टीम गांव में पहुंचकर भूजल की जांच करने के साथ ही नमूने लेकर उन्हें प्रयोगशाला में भेजेगी।