{"_id":"68c451f59b48760e5a03d56e","slug":"teachers-strike-at-dios-office-continues-for-the-third-day-hapur-news-c-135-1-hpr1001-130104-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों का धरना तीसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों का धरना तीसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में धरने पर बैठे शिक्षक। स्रोत संगठन
हापुड़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने शुक्रवार को भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का घेराव कर अपनी मांगों के समर्थन में क्रमिक धरना प्रदर्शन किया। शुक्रवार को संघ प्रतिनिधि मंडल के कार्यालय पहुंचने पर डीआईओएस कार्यालय से बाहर चली गईं, इसके बाद शिक्षकों ने नारेबाजी की। संघ ने अब डीएम से मुलाकात करने का निर्णय लिया है।
जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने बताया कि कार्यालय के अधिकारी व लिपिक कार्यालय से अनुपस्थित रहते हैं। जिससे कार्य समय नहीं हो पाता। कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है। फाइलें गायब कर दी जाती हैं। बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन पारिश्रमिक भी अभी तक नहीं मिला। शिक्षकों की एनपीएस कटौती उनके वेतन से प्रत्येक माह हो जाती है लेकिन वह धनराशि संबंधित के खातों में नहीं भेजी जाती। यह गंभीर वित्तीय अनियमितता है। इससे शिक्षकों का भारी वित्तीय नुकसान है।
शिक्षकों की पदोन्नति, चयन प्रोन्नत वेतनमान के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता है। अप्रैल में सेवानिवृत्त शिक्षकों अभी तक सेवानिवृत्ति का लाभ नहीं मिला। ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ हापुड़ संघर्ष और आंदोलन करने के लिए बाध्य है। जबतक लंबित प्रकरणों का निस्तारण नहीं हो जाता यह आंदोलन निरंतर चलता रहेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर संघ के संरक्षक जतन पाल सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विपुल खुराना, सतीश कुमार सिंह, जिला मंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय संयोजक कृष्ण पाल, हरीश कुमार, कमल सिंहल, अदनान अहमद आदि मौजूद रहे।