फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Tea-Samosa will be available for Rs 10 each, Laddu will be available for Rs 200 per kg

Hapur News: चाय-समोसा दस-दस रुपये, लड्डू मिलेगा 200 रुपये किलो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Tea-Samosa will be available for Rs 10 each, Laddu will be available for Rs 200 per kg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। चुनाव प्रचार को देखते हुए चुनाव आयोग सख्ती बरत रहा है। चुनाव में प्रत्याशी अधिकतम 95 लाख रुपये तक ही खर्च कर सकेंगे साथ ही उन्हें निर्वाचन आयोग को पाई पाई का बिल और हिसाब देना होगा। चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों को वस्तुओं की मूल्य सूची जारी कर दी है।

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान फिजूलखर्ची को रोकने के लिए प्रत्याशियों के खर्च की दरें भी तय कर दी हैं। इस बार चाय और समोसा के लिए 10-10 रुपये, ब्रैड पकौड़ा के लिए 15 रुपये तय किए गए हैं। लड्डू की दर 200 रुपये प्रति किलो रखी गई है। पानी की आधा लीटर की बोतल 10, एक लीटर की 20 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


प्रचार के दौरान एसी स्कॉर्पियो के लिए 3350 रुपये, इनोवा एसी के लिए 4070 रुपये, बोलेरो एसी वाहन के लिए 2620 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं 200 रुपये रात्रि चार्ज तय किया गया है। वहीं चुनावी सभा के लिए टैंट, बैरिकेडिंग व प्रकाश व्यवस्था की दरें भी निर्धारित कर दी गई है। प्रत्याशी द्वारा किए गए खर्च पर चुनाव आयोग की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटीओ संदीप कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्याशी द्वारा किए जाने वाले खर्च की दरें निर्धारित कर दी गई हैं, जिसका प्रत्याशी को हिसाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed