फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   target of buying wheat in jila

Hapur News: जिले को मिला 48 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य

Wed, 03 Apr 2024 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 03 Apr 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
target of buying wheat in jila
हापुड़। जिले में इस बार 48 हजार मीट्रिक टन गेंहू खरीद का लक्ष्य मिला है। लेकिन फसल कटाई न होने से बाजार में अभी गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है। बावजूद इसके गेहूं के दामों में उछाल से किसान खुश हैं।
विज्ञापन

जिले में 32 क्रय केंद्रों पर एक मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हुई थी। लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी जिले के किसी भी खरीद केंद्र पर किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचे हैं। इसका कारण फसल तैयार न होना है। सरकार की ओर से गेहूं के लिए समर्थन मूल्य 2275 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं बाजार में गेहूं का भाव 2450 पार कर गया है।
विज्ञापन


बाजार में गेहूं का मूल्य अधिक होने से किसान खुश हैं। बिना किसी परेशानी के फसल की बिक्री और नकद रुपया मिलने की बात कही जा रही है। सरकारी क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए 950 किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। लेकिन यह नाकाफी है, बाजार में सरकारी क्रय केंद्रों से अधिक दाम होने पर प्रशासन को लक्ष्य पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विपणन अधिकारी समरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि फसल कटाई शुरू न होने के कारण क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है। संभवत दस अप्रैल से खरीद शुरू हो सकती है। शासन द्वारा 48 हजार मीट्रिक टन गेंहू खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है, जिसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed