फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Tampered with two sisters.

कॉलेज के गेट पर दो बहनों को छेड़ा, पिटा मनचला

Wed, 22 Mar 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 22 Mar 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Tampered with two sisters.
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र के एक कालेज जा रहीं दो सगी बहनों से एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं के शोर मचाने पर स्टूडेंट्स ने मनचले को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। माफी मांगने पर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी युवक एक छात्रा से एकतरफा प्यार में पागल है। वह पूर्व दोनों छात्राओं के भाई को फोन पर धमका भी चुका है। जानकारी के अनुसार एक गांव की दो सगी बहनें हापुड़ नगर के एक कालेज में पढ़ती हैं।
विज्ञापन


बुधवार को दोनों बहनें कालेज आ रही थीं। कालेज के गेट पर एक युवक ने उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। साथ ही एक तरफाप्यार में युवक ने उन्हें धमकाया। दोनों बहनों ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर पहुंचे छात्रों ने आरोपी युवक को पीटकर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवक काफी दिनों से दोनों बहनों को परेशान कर रहा है। वह युवतियों के भाई को भी फोन कर धमकी दे चुका है। सूचना मिलने पर छात्राओं के परिजन भी वहां पहुंच गए।

हालांकि थोड़ी देर में ही पुलिस के सामने आरोपी युवक ने माफी मांग ली। जिसके बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत नहीं मिली है।

नगर के कार्यालय पर नौकरी कर लौट रहीं हापुड़ की तीन युवतियों से दो बाइकों पर सवार पांच युवकों ने बुधवार शाम छेड़छाड़ कर दी। युवतियों के शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गए। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं तलाश पायी।

हापुड़ की तीन युवतियां पिलखुवा के किसी ऑफिस में नौकरी करती हैं। बताया गया कि बुधवार शाम वह ड्यूटी कर घर लौट रही थीं। रास्ते में दो बाइक सवार पांच युवकों ने उनसे अश्लील हरकत शुरू कर दी। युवतियों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग युवकों को पकड़ने दौड़े,

लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली मनचलों को तलाश रही है। कोतवाल अजय अग्रवाल ने बताया कि सूचना को गंभीरता से लिया गया। तत्काल पुलिस भेजी गई, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे।

रिश्तेदारी से लौट रही एक महिला के साथ रास्ते में दो युवकों ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर पीटा। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बुधवार को गढ़ कोतवाली पुलिस को बताया कि वह रिश्तेदारी में तेरहवीं में शामिल होने आई थी।

रस्म-पगड़ी के बाद वह घर लौट रही थी। रास्ते में खड़े दो युवकों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। शोर सुनकर लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गए। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर दी है।

एंटी रोमियो टीम ने बुधवार को स्कूल-कॉलेजों के बाहर खड़े 13 मनचलों को दबोच लिया। टीम ने इन युवकों को कड़ी हिदायत के बाद छोड़ा। वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए भी पुलिस ने टीम गठित की है।  

जिले में बड़े पैमाने पर वाहन चोरी की घटनाएं होती हैं। काफी कोशिश के बाद भी पुलिस इन वाहन चोरों को नहीं रोक पा रही है। साथ ही महिला कालेजों के आसपास छेड़छाड़ के मामले भी प्रकाश में आते हैं। वाहन चोरी की घटनाएं रोकने के लिए प्रत्येक थाना स्तर पर एंटी आटो थेफ्ट टीम का गठन किया गया है।

इसमें एक उपनिरीक्षक और पांच पुलिस कर्मी शामिल होंगे। जबकि एंटी रोमियो टीम मनचलों पर अंकुश लगाएगी। इसमें प्रत्येक थाना स्तर पर एक महिला उपनिरीक्षक सहित सात पुलिस कर्मी शामिल किए गए हैं। इन टीमों की मॉनीटरिंग आला अधिकारियों द्वारा की जाएगी।

बुधवार को स्कूल कॉलेजों के पास अभियान शुरू हुआ तो मनचलों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने महिला कॉलेजों के सामने से चार मनचलों को दबोच लिया। महिला पुलिस कर्मियों ने कड़ी हिदायत के बाद इन्हें छोड़ा।

कार्यवाहक कोतवाल ने बताया कि मनचलों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। अभियान की पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। वहीं पिलखुवा में पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल यादव के निर्देश पर गांधी बाजार और बस अड्डे पर महिला सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में अभियान चलाया गया।

इस दौरान बाइकों पर घूम रहे और इधर उधर खड़े युवकों से पूछताछ की गई। कुछ युवक महिला पुलिसकर्मियों को देखकर गायब हो गए। बाद में महिला पुलिसकर्मियों ने शहर के सभी गर्ल्स कॉलेजों के बाहर भी दौरा किया।

सीओ ने बताया कि छात्राओं और महिलाओं से छेड़छाड़ रोकने के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। छेड़छाड़ की घटनाएं रोकने के लिए दो महिला और दो पुरुष पुलिसकर्मी एक साथ अभियान चलाएंगे।    


छेड़छाड़, वाहन चोरी और अन्य घटनाओं पर रोक लगाने को पुलिस गंभीर कदम उठा रही है। नई सरकार की सुरक्षा योजनाओं का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। रामनयन यादव, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed