{"_id":"58eba5634f1c1b6137cf56a3","slug":"take-care-of-the-nh-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर संभल कर निकलें आज, लग सकता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर संभल कर निकलें आज, लग सकता है जाम
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 10 Apr 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने से नेशनल हाईवे पर जाम लग सकता है। इसके मद्देनजर पुलिस ने एनएच पर सभी कटों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
साथ ही जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस को भी तैनात किया गया है। घाटों पर सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में पुलिस और गोताखोर तैनात रहेंगे। चैत्र पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मंगलवार को स्नान और दान जैसे धार्मिक अनुष्ठान करने वाले गंगा भक्तों का ब्रजघाट तीर्थनगरी में आगमन प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्टर्न यूपी के दूरस्थ जनपदों के भक्तों का आगमन होने से तीर्थनगरी में हर तरफ चहल पहल बढ़ गई है। सैकड़ों धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है।
विज्ञापन
प्राचीन भद्रकाली मंदिर के पुजारी पंडित रमाशंकर तिवारी का कहना है कि चैत्र पूर्णिमा पर मोक्षदायिनी में आस्था की डुबकी लगाने वाले भक्तों को पापों से मुक्ति मिलती है।
सीओ सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि हाईवे को जाम मुक्त रखने के लिए स्याना चौराहा, टोल प्लाजा और गंगा पुल पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हाईवे के सभी कट को बंद करवा दिया गया है। वहीं वाहन खराब होने की स्थिति में हाईवे पर क्रेन की भी व्यवस्था की गई है।
पंडित रमाशंकर तिवारी ने बताया कि मंगलवार को प्रात: काल चार बजे ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान पर्व प्रारंभ होगा। यह सूर्यास्त तक निरंतर चलेगा।
नेशनल हाईवे पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़ की तरफ जाने वाले भक्त ब्रजघाट से पलवाड़ा रोड वाया डेहरा कुटी से वैट होकर जाम से बचते हुए हाईवे पर पहुंच सकेंगे।
मेरठ, बागपत, बड़ौत, किठौर क्षेत्र के भक्त गांव अल्लाबख्शपुर के सामने से महमाई रोड होकर गढ़ कस्बे से निकलकर मेरठ रोड पर पहुंच सकेंगे। बुलंदशहर, स्याना, औरंगाबाद के भक्त ब्रजघाट वाया पलवाड़ा रोड होकर निकल सकेंगे।