{"_id":"6a0757210df1f75c0400de06","slug":"tagasarais-team-11-won-by-five-wickets-hapur-news-c-135-1-hpr1005-141451-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तगासराय की टीम 11 ने पांच विकेट से दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तगासराय की टीम 11 ने पांच विकेट से दर्ज की जीत
विज्ञापन
जेएमएस कॉलेज में आयोजित क्रिकेट मैच के बाद पुरुस्कृत होते खिलाडी।संवाद
हापुड़। जेएमएस कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को क्लासिक क्रिकेट क्लब हापुड़ और तगासराय टीम 11 के बीच 20-20 ओवर का मैच खेला गया। तगासराय टीम 11 ने पांच गेंद शेष रहते पांच विकेट से मैच जीत लिया।
क्लासिक क्रिकेट क्लब हापुड़ की टीम ने 20 ओवर के मैच में सात विकेट खोकर 206 रन बनाए। इसमें फिरोज अहमद ने 19 गेंदों पर 36, तैमूर खान ने 27 गेंदों में 47, साजिद कुरैशी ने 24 गेंदों में 23, रिहान कुरैशी ने 25 गेंदों में 55, मनजीत सिंह ने 6 गेंद में 10, शारिक शेख ने तीन गेंद में 10 और नासिर ने 6 गेंद में 12 रनों की पारी खेली।
गेंदबाजी करते हुए तगासराय टीम 11 की ओर से मोनू त्यागी ने चार ओवर में 49 रन देकर दो विकेट, ओम त्यागी ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट, मनोज बाबा ने चार ओवर में 44 रन देकर एक विकेट और अमित त्यागी ने चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी तगासराय टीम 11 ने 19.1 ओवर में ही पांच विकेट खोकर 208 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ओम त्यागी ने 17 गेंदों में 35, मनजीत ने 51 गेंदों में 104, रिक्की ने 15 गेंदों में 17 और बबलू ने 18 गेदों में 32 रनों की पारी खेली। मनजीत की ताबड़तोड़ शतकीय पारी की बदौलत टीम ने पांच गेंद रहते जीत दर्ज की।
क्लासिक क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए फिरोज अहमद ने 2.1 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट, रिहान खान ने चार ओवर में 41 रन देकर एक विकेट, मोहम्मद ने तीन ओवर में 34 रन देकर दो विकेट और सरफराज ने दो ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया।