{"_id":"6a95bc2d87e00cb2290e1c8e","slug":"swine-flu-confirmed-in-three-new-patients-isolation-ward-ready-hapur-news-c-135-1-hpr1002-147546-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तीन नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तीन नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि, आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों के लिए बनाया गया आईसोलेशन वार्ड । संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। जिले के तीन मरीजों में सोमवार को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। तीनों का मेरठ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। अस्पतालों में बेड रिजर्व करने के साथ ही आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि मेरठ के निजी अस्पताल में हापुड़ के तीन मरीज उपचारित हैं, इन सभी की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई है। इन मरीजों में हापुड़ और गढ़ के 62 वर्षीय दो बुजुर्ग और बहादुरगढ़ के 82 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। इन तीनों की निगरानी टीम द्वारा कराई जा रही है।
सीएमओ ने बताया कि जिले में अब स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर सात पहुंच गई है। वहीं, 82 वर्षीय एक अन्य बुजुर्ग की भी मौत होने की चर्चा विभाग में रही। हालांकि अधिकारियों ने स्वाइन फ्लू से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आने की बात कही है।
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार
जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार हो गया है। इस वार्ड में सभी बेड कवर रहेंगे, ताकि एक मरीज का वायरस दूसरे में न पहुंच सके। इस वार्ड में अभी कोई मरीज भर्ती नहीं है। दवाएं भी प्रचुर मात्रा में मुहैया कराई गई हैं।
सीएचसी, ब्लॉक स्तर से जुटाए जा रहे सैंपल
जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच शुरू हो गई है। सीएचसी के अलावा ब्लॉक स्तर पर भी कलेक्शन सेंटर बनाए गए हैं। यहां आने वाले संदिग्ध मरीजों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे जाएंगे।
अस्पतालों की ओपीडी में बुखार, खांसी के सबसे अधिक मरीज
जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में वायरल बुखार के साथ खांसी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर तीसरे मरीज में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण आ रहे हैं। हालांकि बुजुर्ग या अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को स्वाइन फ्लू तेजी से जकड़ रहा है।
जिले में तीन नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। तीनों का इलाज मेरठ में चल रहा है। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या सात हो गई है। - डॉ. किशोर आहूजा, सीएमओ