{"_id":"656a060665cbd0a97e03c294","slug":"sunny-postmartam-report-hapur-news-c-138-1-pkw1001-1460-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शनि की पीएम रिपोर्ट में नहीं हुई कुकर्म की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शनि की पीएम रिपोर्ट में नहीं हुई कुकर्म की पुष्टि
Fri, 01 Dec 2023 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 01 Dec 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
पिलखुवा। पबला निवासी शनि उर्फ भूरा की मौत सिर पर भारी वस्तु के वार करने से हुई थी। वहीं, मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म की भी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बिसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
बुधवार को गाजियाबाद के थाना भोजुपर क्षेत्र के गांव मुकीमपुर के जंगल में एक किशोर का शव मिला था। जिसकी पहचान पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव पबला निवासी शनि उर्फ भूरा के रूप में हुई थी। मृतक के भाई अरविंद ने पिलखुवा थाने में दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गांव निवासी कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ग्रामीण मृतक के साथ कुकर्म होने की संभावना जता रहे थे। शुक्रवार को मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म होने की पुष्टि नहीं हुई। बल्कि सिर पर भारी वस्तु से वार होने के कारण अधिक मात्रा में खून बहने से मौत होने की पुष्टि हुई है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म होने की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद भी नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। भारी वस्तु के प्रहार और अधिक मात्रा में खून निकलने के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है। पीएम रिपोर्ट नियमानुसार पिलखुवा एसएचओ को भेजी जा रही है। आगामी कार्रवाई पिलखुवा पुलिस द्वारा की जाएगी।