फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sugarcane farmers will receive payment in 14 days: Goyal.

किसानों को 14 दिन में मिलेगा गन्ना भुगतान: पीयूष गोयल

Sun, 05 Feb 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 05 Feb 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers will receive payment in 14 days: Goyal.
भाजपा - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो किसानों को गन्ने का भुगतान 14 दिनों में होगा। भुगतान न करने वाले मिल मालिकों को जेल में डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि खराब हो चुकी व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार को नोटबंदी का फैसला लेना पड़ा।

विज्ञापन


आने वाले समय में इससे व्यापारियों और आम लोगों को फायदा होगा। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल रविवार शाम चंडी रोड पर हापुड़ से भाजपा प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती के पक्ष में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे।
विज्ञापन


अपने भाषण के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जारी प्रोजेक्ट को बाबा भीम राव अंबेडकर की परिकल्पना बताया। उन्होंने कहा कि जिन प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार अब काम कर रही है उनका सुझाव बाबा साहेब अंबेडकर ने वर्षों पहले दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके सुझाव पर उस समय ध्यान दिया जाता तो आज देश बहुत आगे होता। उन्होंने हापुड़ को दसवीं शताब्दी का जिला बताते हुए कहा कि कृषि और व्यापार की दृष्टि से यह जिला काफी महत्वपूर्ण है। पिछले तीन साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए काफी कुछ किया है।

खाद अब किसानों को आसानी से उपलब्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि यहां धीमे पड़े विकास के कार्यों में गति लाने के लिए डबल इंजन की आवश्यकता है। एक इंजन केंद्र सरकार के रूप में कार्य करेगा तो दूसरा राज्य सरकार के रूप में यहां हर वर्ग को आगे लाने का प्रयास करेगा।

अब परिवर्तन का समय आ गया है इसलिए लोग भाजपा को वोट कर विकास का कमल खिलाएं। भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। यह सरकार सबसे नकारा सरकार साबित हुई है। यहां केवल अपराध को ही बढ़ावा मिला है।


इस दौरान प्रत्याशी विजयपाल आढ़ती, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा, संजय कृपाल, बिजेंद्र पंसारी, मालती भारती, प्रफुल्ला सारस्वत, मोहन सिंह, प्रवीन सेठी, संजय त्यागी, विनीत दीवान, निशांत शिशौदिया, विनोद गुप्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed