{"_id":"5839b52b4f1c1b983513c984","slug":"suffer-from-high-blood-pressure-tension-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी की टेंशन में खाकी हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी की टेंशन में खाकी हाई ब्लड प्रेशर से ग्रस्त
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 26 Nov 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली में पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए शनिवार को आरोग्य क्लीनिक के तत्वावधान में शिविर लगाया गया। इसमें पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें स्वथ्य रहने के तरीकों की जानकारी दी गयी।
विज्ञापन
शिविर में आरोग्य क्लीनिक के संचालक डा. पराग शर्मा ने कहा कि पुलिस कर्मियों की भागदौड़ की ड्यूटी के बीच वह मानसिक रूप से बीमार तनाव में रहते हैं। व्यस्तता के चलते पुलिस कर्मी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं होते।
विज्ञापन
ऐसे में गंभीर बीमारी होने पर भी उन्हें जानकारी समय पर नहीं मिल पाती है। इसलिए ड्यूटी के बीच स्वस्थ शरीर के प्रति सतर्कता बरती जाए। समय समय पर स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम, हरी सब्जियों का उपयोग करना चाहिए। साथ ही तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दौरान लगभग 100 पुलिस अधिकारियों व सिपाहियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
जिनमें से अधिकांश हाई ब्लड प्रेशर व मधुमेह के रोगी मिले। उन्हें उपचार की सलाह दी गई। सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर ने भी पुलिस कर्मियों को तनावग्रस्त से मुक्त होकर ड्यूटी करने को कहा।
इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह, डा. अनुभव कीर्तिकर, डा.शाहनावाज, प्रबंधक अतुल शर्मा सहित अन्य अधिकारी व चिकित्सक मौजूद रहे।