{"_id":"56ec1f724f1c1bca3b8b4856","slug":"substandard-building-materials","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाकर लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाकर लोगों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 18 Mar 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने नगर पालिका अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया
- फोटो : अमर उजाला
वैशाली कालोनी में बन रही सड़क और नाली निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाकर शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने काम रुकवा दिया और नगर पालिका अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वैशाली कालोनी में नगर पालिका की ओर से सड़क और नाली का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाकर काम बंद करवा दिया। लोगों ने प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी लोगों ने बताया कि नाली बनने के साथ ही टूटनी शुरू हो गई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्माण कार्य में घटिया सीमेंट, रेत और बदरपुर का प्रयोग किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि यदि नगर पालिका के अधिकारियों ने जल्द ही निर्माण कार्य में अच्छा माल नहीं लगाया तो लोग आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
नगर पालिकाध्यक्ष मालती भारती ने बताया कि जल्द ही मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई कराई जाएगी।