{"_id":"b0f5e5a1c8344885945d6d15cdd9de58","slug":"submit-electricity-bill-at-the-door-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के दरवाजे पर जमा करें बिजली का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के दरवाजे पर जमा करें बिजली का बिल
अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 19 Nov 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा करने के लिए निगम के काउंटरों पर लगी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा।
विद्युत निगम द्वारा चालू की गई मोबाइल वैन सेवा के तहत उपभोक्ता घर के बाहर ही बिजली का बिल जमा कर सकेंगे। बृहस्पतिवार को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया।
हापुड़ डिवीजन के उपभोक्ताओं पर बिजली निगम का करीब 210 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। लक्ष्य के अनुसार राजस्व वसूली न होने पर निगम के अफसरों को शासन से समय-समय पर दिशा निर्देश मिलते रहते हैं।
बिजलीघरों पर बने बिल काउंटरों पर उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण भी उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में खासी परेशानी होती है।
मामले की गंभीरता पर अब मुख्यालय से निगम अफसरों को मोबाइल वैन मिल चुकी है। ये वैन आधुनिक तकनीक से लैस है। इसमें ऑनलाइन बिल जमा किए जाने की व्यवस्था भी की गई है। राजस्व वसूली के लिए यह पहल काफी कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
मोबाइल वैन हापुड़, गढ़ में गली मोहल्लों में घूमेगी। उपभोक्ता अपने घरों के नजदीक ही वैन में बिल जमा कर सकेंगे। ऐसे में उन्हें बिल काउंटरों पर लगने वाली भीड़ से राहत मिल जाएगी। - वीके जैन, एक्सईएन