{"_id":"68c84e6eac303201080ea38d","slug":"students-showed-their-talent-in-essay-and-painting-competition-hapur-news-c-135-1-hpr1002-130227-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा
विज्ञापन
हापुड़। इनरव्हील क्लब हापुड़ ग्रेटर के तत्वावधान में सोमवार को सांस्कृतिक दिवस पर शिवा प्राथमिक पाठशाला में भारतीय नैतिकता व संस्कृति के विषय पर निबंध एवं चित्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने अपने निबंधों व चित्रों से सब का मन मोह लिया।
क्लब की अध्यक्ष राध्या गुप्ता व प्रधानाध्यापिका डॉ. सुमन अग्रवाल ने बताया कि भारतीय नैतिकता और संस्कृति का गहरा संबंध है। जहां नैतिक मूल्य संस्कृति का आधार माने जाते हैं। संस्कृति में धर्म, कर्तव्य, परिवार, समाज और बड़ों का सम्मान जैसे मूल्यों को महत्व दिया जाता है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलते हैं।
इस मौके पर वन स्टाप सेंटर की मैनेजर सोनिया ने भी बच्चों को गुड टच व बैड टच के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर शिक्षिका नीतू नारंग, डॉ. हरजीत कौर, लक्ष्मी, सुमन आदि मौजूद रहीं।