{"_id":"6a8340a2c034779c51027e59","slug":"students-shared-their-views-on-my-india-after-independence-hapur-news-c-135-1-hpr1006-146732-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आजादी के बाद मेरा भारत पर छात्रों ने साझा किए विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आजादी के बाद मेरा भारत पर छात्रों ने साझा किए विचार
विज्ञापन
पिलखुवा के आरआर इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में बोलते छात्र।संवाद
पिलखुवा। आरआर इंटर कॉलेज में मंगलवार को आजादी के बाद मेरा भारत विषय पर छात्र संवाद व विचार कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों ने स्वतंत्रता के बाद देश में हुए बदलाव, विकास और भविष्य की संभावनाओं पर विचार रखे।
कक्षा 11 के छात्र आर्यन ने कहा कि आजादी के बाद भारत ने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और उद्योग सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। युवाओं को देश की उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत व सामाजिक जिम्मेदारी को भी जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
प्रधानाचार्य आरबी सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को देश की विकास यात्रा समझने और अपने विचार खुलकर रखने का अवसर देते हैं। उन्होंने छात्रों से राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया।