{"_id":"56fd41d44f1c1b3b31f00105","slug":"students-receiving-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट पाकर खिले स्टूडेंट्स के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट पाकर खिले स्टूडेंट्स के चेहरे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 31 Mar 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
वार्षिक परीक्षाफल वितरण और ग्रेजूएशन डे मनाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू शिवपुरी स्थित ट्यूलिप किड्स इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण और ग्रेजूएशन डे हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रधानाचार्या नीलम धीर ने बताया कि स्निग्धा गुप्ता को स्कूल की सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन प्रियंका वर्मा और कनिका सचदेवा ने किया। पूजा, शिखा, मानसी, आंचल, श्रुति का सहयोग रहा। उधर, स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर पब्लिक इंटर कॉजेल में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह में विद्यालय अध्यक्ष विजय कुमार गोयल ने बच्चों को सफलता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने बताया कि 8वीं की छात्रा आकांक्षा त्यागी ने स्कूल को टॉप किया। कक्षा तीन की छात्रा आयुषी गौतम ने सर्वोच्च अंक पाए। प्रमोद कुमार जैन, दीनबंधु गगऩ, हरिओम वर्मा ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
सरावा स्थित अशोक इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह त्यागी ने बताया कि कक्षा छह में निशा, सातवीं में नेहा, आठवीं कक्षा में तान्या त्यागी, कक्षा नौ में फरहा, 11वीं में स्वीटी प्रथम रहीं। सर्वाधिक अंक फरहा ने प्राप्त किए। धर्मवीर सिंह, कर्म सिंह, डा.अमरदीप, कामिनी शर्मा का सहयोग रहा।
बैंक कालोनी स्थित मदर पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्या मिथलेश रानी ने बताया कि उनके स्कूल में एलकेजी में शुभम, यूकेजी में नीलम रानी, प्रथम में देवकुमार, द्वितीय में वंशिका, तृतीय में तरुण कुमार, चतुर्थ में संध्या रानी, पंचम में दिपांशु कुमरा, कक्षा छठवीं में आदित्य, सातवीं में अंजली नानी, कक्षा 8वीं में तुषार ने प्रथम स्थान पाया।
सर्वाधिक अंक तुषार ने पाए। अलका रानी, सिद्धार्थ राव, खुशबू, रेनू कुमारी का सहयोग रहा। फूलगढ़ी स्थित ओम कांवेंट जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक आरए महते ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं में देवराज, शहाना, ऋषिका, मृग्या, मुबस्सिरा, अयान, निदा, निकिता, आदिल, सोफिया, गुलफ्शा, साजेब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।