फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Students put jam on the NH-24.

पिलखुवा में महाराजा अग्रसेन कालेज के छात्रों ने एनएच-24 पर लगाया जाम

Fri, 05 May 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Fri, 05 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Students put jam on the NH-24.
एनएच-24 पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में हुई एक छात्र की मौत से गुस्साए महाराजा अग्रसेन कालेज के छात्रों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। छात्रों ने कालेज प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए छात्रों को शांत कर उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। जिस पर लगभग एक घंटे बाद छात्रों ने जाम खोला।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पिलखुवा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर स्थित महाराजा अग्रसेन कालेज के छात्र सन्नी निवासी मुबारकपुर की हापुड़ में दिल्ली रोड पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके बाद छात्रों में आक्रोश पनप गया। शुक्रवार की सुबह छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित छात्र एनएच 24 पर आ गए। छात्रों ने जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि कालेज द्वारा समय पर ट्रांसपोर्ट उपलब्ध नहीं होती है। जिसके चलते छात्रों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।

ऐसे में उनकी जान खतरे में रहती है। छात्रों ने कालेज गेट के बाहर बस स्टाप बनवाने व आरोपी चालक की गिरफ्तारी की भी मांग की। गुस्साए छात्रों ने सड़क के दोनों ओर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया। उन्होंने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। जिस पर जाम खोला जा सका। इस दौरान छात्रों ने वाहन चालकों के साथ अभद्रता करने की कोशिश भी की। लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत किया।

सीओ अतुल यादव ने बताया कि छात्रों की मांग को लेकर कालेज प्रशासन व संबधित सरकारी विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। समस्या का निस्तारण कर छात्रों की सुरक्षा करना ही उनकी प्राथमिकता है।


कोषाध्यक्ष विभु बंसल ने बताया कि कालेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप निराधार हैं। कालेज समिति छात्र की मौत पर दुख प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की पढ़ाई व सुरक्षा बरकरार रखना ही उनकी प्राथमिकता है। साथ ही बस स्टाप की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed