{"_id":"68343661c84cbfc05f01d4f7","slug":"students-create-ruckus-in-monad-university-800-students-did-not-appear-for-the-exam-scared-students-protested-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: मोनाड विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, 800 छात्रों ने नहीं दी परीक्षा, डरे छात्रों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: मोनाड विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, 800 छात्रों ने नहीं दी परीक्षा, डरे छात्रों ने जताया विरोध
Mon, 26 May 2025 03:32 PM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज़ एजेंसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, पिलखुवा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 26 May 2025 03:32 PM IST
सार
मोनाड यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री और मार्कशीट के मामले के बाद छात्रों में गहरी नाराज़गी और असमंजस का माहौल है। लगभग 800 छात्रों ने परीक्षा देने से साफ इनकार करते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
मोनाड विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोनाड यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री और मार्कशीट के मामले के बाद छात्रों में गहरी नाराज़गी और असमंजस का माहौल है। सोमवार को बीए, बीकॉम, बी फार्मा, बीएससी और डिप्लोमा कोर्स की परीक्षा आयोजित की गई, लेकिन लगभग 800 छात्रों ने परीक्षा देने से साफ इनकार करते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
छात्रों का कहना था कि जब डिग्री की वैधता को लेकर ही सवाल खड़े हो रहे हैं, तो ऐसी परीक्षा का कोई मतलब नहीं रह जाता। परीक्षा देने से पहले ही उनका भरोसा टूट चुका है। छात्रों ने स्पष्ट कहा कि वे किसी के खिलाफ आंदोलन नहीं करना चाहते, लेकिन वे अब ऐसी यूनिवर्सिटी में नहीं पढ़ना चाहते जहां उनकी मेहनत पर हर बार शक हो। हंगामे की सूचना पर पुलिस विश्वविद्यालय पहुंची और छात्रों को समझने का प्रयास किया। दोपहर बाद तक हंगामा जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन