फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Student missing in Barabanki caught.

बिना टिकट बाराबंकी में पकड़ा गया लापता छात्र

Thu, 02 Feb 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 02 Feb 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Student missing in Barabanki caught.
लापता - फोटो : demo pic

कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शक्ति नगर से भागा छात्र बिना टिकट बाराबंकी में मिला पकड़ा गया है। सूचना मिलने पर परिजन उसे लेने के लिए रवाना हो गए हैं। उक्त छात्र ने पड़ोस के घर में जाकर पिंजरे में बंद आस्ट्रेलियन तोता उड़ा दिया। इस पर उसे धमकाया गया तो वह डरकर घर से भाग गया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला शक्ति नगर निवासी संजय शर्मा (11) पुत्र मयंक शर्मा किठौर रोड स्थित सूर्या एकेडमी में कक्षा छह का छात्र है। संजय के पड़ोस में एक सेवानिवृत्त दरोगा भी अपने परिवार के साथ रहता है। उसने घर में आस्ट्रेलियन तोता पाल रखा था।
विज्ञापन


बताया गया कि बीते बुधवार को मयंक उसके घर पहुंचा जहां उसने उसने पिंजरे में बंद तोता आजाद कर दिया। जिसे देखकर दरोगा की पत्नी ने फटकार लगाते हुए मयंक को पुलिस बुलाकर जेल में बंद कराने की धमकी दी। जिससे वह भयभीत होकर घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गुरुवार की सुबह सूचना मिली, कि छात्र मयंक शर्मा डांट से क्षुब्ध होकर ट्रेन द्वारा लखनऊ पहुंच गया और वहां दूसरी ट्रेन में बैठकर बाराबंकी पहुंच गया। इस बीच चेकिंग में टीटी ने उसे बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ लिया। जिसे टीटी ने पकड़कर बाराबंकी स्टेशन पर जीआरपी पुलिस को सौंप दिया।


पुलिस पूछताछ में उसने पूरा माजरा बताया। जिसके बाद बाराबंकी जीआरपी पुलिस ने गोरखपुर में उसके रिश्तेदार टीटी को सूचना दी। जहां हापुड़ कोतवाली पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने राहत की सांस ली।  

कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि बच्चे को बाराबंकी में बरामद कर लिया गया है। परिजन उसे लेने के लिए चले गए हैं। वह डांट से क्षुब्ध होकर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed