{"_id":"588235f24f1c1b367fefe1b0","slug":"student-injured-by-falling-into-manhole","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन के खुले मैनहोल में गिरकर छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन के खुले मैनहोल में गिरकर छात्र घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 20 Jan 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
मैनहोल में गिरकर छात्र घायल
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल से लौट रहा छात्र सीवर लाइन के खुले मैनहोल में गिरकर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसको सकुशल बाहर निकाला। लोगों में मेनहोल खुले होने से आक्रोश है।
विज्ञापन
ब्रजघाट के एक इंटर कॉलेज में कक्षा छह में पढ़ने वाला लक्खी शुक्रवार दोपहर अपने साथियों के साथ वापस लौट रहा था। उन्होंने ओआरएसवीपी इंटर कॉलेज के पास चौराहे पर मैनहोल के टूटे ढ़क्कन पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
इसके चलते लक्खी मैनहोल में जा गिरा। गनीमत रही कि अचानक उसके हाथ में मैनहोल में नीचे उतरने के लिए लगा एक सरिया आ गया। जिसे पकड़ कर उसने शोर मचा दिया। उसके साथी छात्रों ने भी शोर मचाया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद छात्र को बाहर निकाला। उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अशोक, राजू, लोकेश, बिट्टू, लोकेश, प्रमोद, अजय, ओमप्रकाश ने बताया कि ब्रजघाट में कई मैनहोल के ढक्कन तीन माह से टूटे पड़े हैं।
इनमें गिरकर पहले भी कई लोग घायल हो चुके हैं। नाराज लोगों ने पालिका कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। पालिका की चेयरपर्सन संगीता पुरुषोत्तम ने बताया कि सीवर लाइन ठेकेदार को सभी मैनहोल ठीक कराने का निर्देश दिया गया है।