फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Student died due to electric shock while bathing in tubewell

Hapur News: ट्यूबवेल में नहाते समय करंट लगा, छात्र की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 21 Jun 2025 03:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 Jun 2025 03:16 PM IST
सार

गांव अचपलगढ़ी निवासी राधे कोरी का 16 वर्षीय पुत्र कपिल मारवाड़ इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। वह तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर के समय वह गांव के ही ब्रह्मसिंह की ट्यूबवेल पर नहाने गया था।

विज्ञापन
Student died due to electric shock while bathing in tubewell
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिलखुवा नगर कोतवाली क्षेत्र के अचपलगढ़ी गांव में नहाने के दौरान ट्यूबवेल में उतरे करंट से कक्षा 10 के एक छात्र की मौत हो गई। दोपहर के समय छात्र गांव के ही ब्रह्मपाल की ट्यूबवेल में नहाने गया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन


गांव अचपलगढ़ी निवासी राधे कोरी का 16 वर्षीय पुत्र कपिल मारवाड़ इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। वह तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। परिजनों ने बताया कि शनिवार दोपहर के समय वह गांव के ही ब्रह्मसिंह की ट्यूबवेल पर नहाने गया था। उसी दौरान ट्यूबवेल के पानी में अचानक करंट आ गया। आसपास के ग्रामीणों ने देखा तो ट्यूबवेल बंद कर उसे बाहर निकाला। 
विज्ञापन


परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कपिल के पिता राधे कोरी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की, लेकिन परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई कराए जाने से इंकार कर दिया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed