{"_id":"57d95ba74f1c1bef30d48ecd","slug":"student-attempting-to-kidnap","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेशाम छात्रा को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेशाम छात्रा को अगवा करने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 14 Sep 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
kidnap
- फोटो : demo pic
कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला में ट्यूशन पढ़कर लौट रही एक छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा करने की कोशिश की। तभी छात्रा ने साहस का परिचय देकर शोर मचा दिया। पीड़िता की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी किशोरी स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक स्कूल में दसवीं की छात्रा है। मंगलवार शाम वह घर से थोड़ी दूरी पर ट्यूशन पढ़ने गई थी। लौटते समय जैसे ही वह मुख्य मार्ग पर पहुंची बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
इसके बाद किशोरी को बाइक पर जबरन बैठाने लगे तो उसने शोर मचा दिया। छात्रा की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। भीड़ को अपनी तरह आते देख बाइक सवार आरोपी भाग गए। सूचना पर पीड़िता के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पीड़िता की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सीओ विशाल यादव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।