{"_id":"595681d74f1c1b5f1e8b4953","slug":"strike-anganwadi-worker-will-stay-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी आंगनबाड़ी कार्यकत्री
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय, एरियर का भुगतान व अन्य समस्याओं का निस्तारण न होने के विरोध में आंगनबाड़ी कार्यकत्री शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी। कार्यकत्रियों ने पोलियो, राशन कार्ड, बीएलओ के कार्य बहिष्कार का भी एलान किया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी फेक्स कर दिया गया है।
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला उपाध्यक्ष इच्छा तोमर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। शबरी संकल्प योजना और 120 दिन में मानदेय वृद्धि का वादा भी पूरा नहीं किया जा सका है। ऐसे में कार्यकत्रियों को अपना घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
सचिव लवकेश ने बताया कि सरकार से कई बार मानदेय ऐरियर के भुगतान की गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कार्यकत्रियों से सबसे ज्यादा काम लिया जाता है, फिर भी उनकी समस्याओं को हल नहीं किया जाता। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक जुलाई को जिलेभर में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी। जब तक उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जायेगा, तब तक वह हड़ताल पर रहेंगी।
पोलिया, राशन कार्ड, बीएलओ के कार्य का भी बहिष्कार रखा जायेगा। इस मामले में कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री को भी फेक्स कर दिया है। इस मौके पर गीता चौधरी, सुमन त्यागी, बबीता त्यागी, ममता, लवकेश त्यागी आदि मौजूद रहीं।