{"_id":"57efd60a4f1c1bb865573cb3","slug":"stop-shuttle-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटल को रोक रन थ्रू ट्रेन गुजारने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटल को रोक रन थ्रू ट्रेन गुजारने पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 01 Oct 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : File Photo
शटल ट्रेन को रोककर रन थ्रू ट्रेन को निकालने को लेकर यात्रियों ने हंगामा किया। बाद में किसी तरह रेल अधिकारियों ने समझा बुझाकर यात्रियों को शांत कराया। रेलवे स्टेशन पर कुछ दिनों से ट्रेनों के देरी से आने को लेकर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह शटल ट्रेन अपने निर्धारित समय पर हापुड़ पहुंची। लेकिन रन थ्रू ट्रेन को आगे के लिए उसे काफी देर तक खड़ा रखा गया, जिससे शटल ट्रेन लगभग 30 मिनट लेट हो गई। इससे गुस्साए यात्रियों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
बाद में अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कई बार रन थ्रू ट्रेन निकालने को लेकर स्टेशन पर ठहराव वाली ट्रेन को रोक दिया जाता है। थोड़ी देर बाद ही ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन