फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Stone-pelting and a violent clash between two groups in Hashupur village; several injured.

Hapur News: गांव हशुपुर में दो पक्षों में पथराव और जमकर मारपीट, कई घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Stone-pelting and a violent clash between two groups in Hashupur village; several injured.
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हशुपुर में रास्ते में कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। मारपीट और पथराव की घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक पक्ष के गुड्डू और दूसरे पक्ष के रामू के बीच रास्ते में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। गाली-गलौज का विरोध करने पर विवाद और बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिवार आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए गए। अचानक हुए पथराव से गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह खुद को बचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed