{"_id":"648600e0324c10a3e3091b89","slug":"sticks-and-sticks-in-childrens-dispute-one-injured-hapur-news-c-30-1-129569-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, एक घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिलखुवा। बच्चों में खेल-खेलने के दौरान हुए विवाद में लाठी-डंडे चल गए। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानांतर्गत क्षेत्र के गांव हावल निवासी राहक खान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गत 10 जून की शाम को भतीजे सानिक और जाहिद के बच्चों में खेल-खेलने के दौरान विवाद हो गया। दोनों बच्चों का डांट कर घर भेज दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर दबंगों ने लाठी-डंडा और सरिया से हमला बोल दिया और मारपीट कर घायल कर दिया। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच बचाया।
सीओ वरूण मिश्रा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर जाहिद, नजरयाब, वाहिद और चांद के खिलाफ मारपीट में आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।