फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sports will be must with education

‘शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी’

Mon, 01 Feb 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 01 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
sports will be must with education
प्रीत विहार स्थित डीपीएस स्कूल में डीपीएस और डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को आयोजित प्रथम खेल रत्न सम्मान समारोह हुआ।
विज्ञापन


इसमें प्रदेश के युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राम सकल गुर्जर ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी है, आज युवा खेल के क्षेत्र में अपना सुनहरा करियर बना सकते हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उनके बेहतर भविष्य के लिए जल्द ही स्टेडियम के निर्माण की धनराशि आवंटित कराने का प्रयास किया जाएगा और जिला क्रीड़ा अधिकारी की नियुक्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन


डीपीएस के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खेल मंत्री से स्टेडियम की मांग की। खेल मंत्री ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जबर सिंह सोम को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन अवार्ड विजेता सतेंद्र कुमार, लक्ष्मण अवार्ड विजेता अमित चौधरी, महिला कुश्ती टीम की मैनेजर स्नेह त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी रामकुमार त्यागी को भी सम्मानित किया गया।

खेल मंत्री रामसकल गुर्जर ने डीपीएस की प्रधानाचार्या मीना आनंद को उनके खेल के प्रति लगाव के चलते डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन का संरक्षक बनाने की घोषणा की।

कार्यक्रम के अध्यक्ष सपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन के संरक्षक विपिन गुप्ता, सुदर्शन त्यागी, पंकज अग्रवाल, अमित नागर को भी सम्मानित किया गया।


 कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष यक्षवीर सिंह तोमर, विधि सलाहकार राजेश शर्मा, सचिव कपिल त्यागी, कोषाध्यक्ष अमित नागर, एलएन गौड़, आशीष मित्तल, संजय सिद्धू, सुनील तोमर, मनप्रीत सिंह, प्रदीप त्यागी, हेमराज त्यागी का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed