{"_id":"65b292981f2d84343706e434","slug":"sp-suspend-garh-ssi-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107139-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: विवेचना में लापरवाही पर गढ़ एसएसआई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: विवेचना में लापरवाही पर गढ़ एसएसआई निलंबित
Thu, 25 Jan 2024 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 25 Jan 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। विवेचनाओं में लापरवाही और वादकारियों से रुपये की मांग करने के आरोप में एसपी अभिषेक वर्मा ने गढ़ कोतवाली में तैनात एसएसआई लाखन सिंह को निलंंबित कर दिया है। एसपी के अनुसार काफी समय उनके खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं।
उप निरीक्षक लाखन सिंह गढ़ कोतवाली में वरिष्ठ उप निरीक्षक के रूप में तैनात था। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि उनके पास कुछ लोग पहुंचे थे, जिन्होंने आरोप लगाया था कि दरोगा लाखन सिंह विवेचना के नाम पर रुपयों की मांग करते हैं। वहीं, विवेचनाओं में देरी और लापरवाही का भी आरोप था। शिकायत के आधार पर एसपी ने मामले की जांच गढ़ सीओ आशुतोष शिवम को सौंपी थी। जांच के दौरान सीओ ने शिकायतकर्ताओं के बयान लिए और अपनी रिपोर्ट एसपी को प्रस्तुत की। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर एसएसआई को निलंबित कर दिया गया है।