फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   SP office again Ruckus.

एसपी ऑफिस पर फिर सपाईयों का हंगामा

Fri, 15 Jul 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 15 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP office again Ruckus.
सपाईयों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

वाहन चैकिंग के नाम पर पुलिस उत्पीड़न को लेकर सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भी  जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर और विधान सभा सीट से प्रत्याशी तेजपाल सिंह के नेतृत्व में हंगामा किया।

विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसपी को कार्यालय से बाहर आकर समस्या सुनने की मांग की। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को सपा से विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख के नेतृत्व में सपा का एक प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिलने गया था।
विज्ञापन


जब एसपी ने कार्यालय से बाहर आकर कार्यकर्ताओं की समस्या को नहीं सुना तो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर और विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता एसपी कार्यालय पहुंचे,
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पदाधिकारियों ने एसपी को अपने कार्यालय से बाहर आकर कार्यकर्ताओं की बात सुनने की जिद की लेकिन जब एसपी बाहर नहीं आईं तो उन्होंने वहां नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि, पूर्व एड. एसपी रामनयन यादव और सीओ सिटी विशाल यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को समझाया

और उन्हें एसपी कार्यालय के भीतर बुलाया लेकिन कार्यकर्ता एसपी को बाहर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। पदाधिकारियों का कहना है कि एक दिन पहले सपा के वरिष्ठ नेता जब जनसमस्याओं को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे थे तो उन्हें कप्तान ने घंटों का इंतजार कराया।

इस अवसर पर संजय यादव, हसीन चौधरी, संजय गहलौत, मुकेश जैन, अली मुर्तजा, हसमुद्दीन सैफी, संजय अग्रवाल, श्याम सुंदर भुर्जी, रूपचंद यादव, ललित बाबा, आमिर, कलुवा, सीमा तेनजा, ऊषा, बबीता सिंह, पंकज त्यागी, जहीर पहलवान, लईक अहमद, नाजिम, मंजू जाटव, निसार  आदि मौजूद रहे।

उधर, जिले की पहली महिला पुलिस अधीक्षक को हटाने के लिए अब सपाईयों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।  पत्र में सपा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख ने बताया कि दो माह से क्षेत्र में वाहन चेकिंग की आड़ में उगाही का धंधा चल रहा है।

बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मिलने का प्रयास किया लेकिन एसपी घंटों बाद भी नहीं मिलीं। शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर और उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित होकर एसपी कार्यालय गए,

जहां से एसपी को मैसेज भिजवाया गया कि वह कार्यालय से बाहर आकर सपाईयों की समस्याओं को सुनें लेकिन एसपी ने इंकार कर दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एसपी सपा सरकार विरोधी है। इसलिए उन्हें तत्काल हापुड़ जिले से हटाया जाए।

वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की आपात बैठक शुक्रवार को बुलंदशहर रोड पर आयोजित की गई। इसमें कार्यकर्ताओं की ओर से अधिकारियों पर बेवजह दबाव का मुद्दा गरमाया रहा।

सपा युवजन सभा की पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल आजाद एडवोकेट ने कहा कि जिले में सपा की बागडोर मौकापरस्त लोग के हाथ में हैं। ऐसे लोग अपने निजी हित को साधने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

इसके चलते पार्टी की छवि खराब हो रही है। डीएम और एसपी दोनों ईमानदारी से जिले का विकास करने में जुटे हैं। सभा में जहीर सलमानी ने कहा कि जिलाध्यक्ष भाजपा की विचारधारा के है तथा लगातार पार्टी को कमजोर कर रहे हैं।


पूर्व नगराध्यक्ष इकबाल कुरैशी ने कहा कि जो लोग पुलिस और प्रशासन की मुखालफत कर रहे हैं उनकी जांच कराई जाए। इस अवसर पर हाजी साजिद हसन, नाजिम सैफी, आमिर, आबिद हसन,साबाज, इमरान चौधरी, हाजी बोबी, शहजाद, मुकेश जाटव, हाजी आरिफ, मोबिन कस्सार, इमरान, मसूद, गुलजार अहमद, रवि जाटव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed