{"_id":"aac5889ff0df5e6171176f62b038c5df","slug":"sp-change-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनीता का टिकट कटा, अब रजनी बनीं सपा से प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनीता का टिकट कटा, अब रजनी बनीं सपा से प्रत्याशी
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। रजती लता खटीक को पार्टी ने नया उम्मीदवार घोषित किया है, जो सपा नेता सतपाल यादव के गुट की हैं। इससे धौलाना के ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह की पत्नी अनीता देवी का टिकट कट गया है।
सपा ने पिछले दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर अनीता देवी का नाम घोषित किया था, लेकिन शनिवार को सपा के प्रदेश नेतृत्व ने प्रत्याशी बदल दिया और रजनी लता खटीक के नाम की घोषणा की।
सपा के जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर का कहना है कि इस संबंध में सपा के प्रदेश सचिव और विधान परिषद सदस्य एसआरएस यादव का पत्र मिल चुका है। सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रजनी लता खटीक ही होंगी।
विज्ञापन
रजनी लता के टिकट को लेकर शुक्रवार को सपा नेता सतपाल यादव, जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, ब्लाक प्रमुख दिनेश यादव, सपा नेता कृष्णवीर गब्बर, अफसार, इस्ते प्रधान आदि मुख्यमंत्री से मिले थे।
रजनी लता जिला पंचायत के वार्ड संख्या दो से सपा के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य बनी थीं और सतपाल यादव के खेमे की हैं। सतपाल यादव के खेमे में उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य सुनीता यादव, जिला पंचायत सदस्य रुचि यादव और आर्य खटीक हैं।