{"_id":"5717aa1e4f1c1b7c418b4726","slug":"sp-bicycle-tour-from-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की साइकिल यात्रा एक मई से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की साइकिल यात्रा एक मई से
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 20 Apr 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के हापुड़ विधानसभा के पदाधिकारियों ने बुधवार को दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक की। इसमें एक मई से शुरू होने वाली साइकिल यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने कहा कि पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह के आदेश पर प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में एक मई से 10 मई तक साइकिल यात्रा निकालेगी। इसमें सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेकर प्रदेश सरकार की नीतियों का प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
शहर अध्यक्ष हसीन चौधरी ने कहा कि नगर कमेटी भी साइकिल रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करेगी। इस अवसर पर हापुड़ विधानसभा प्रत्याशी तेजपाल प्रमुख, पंडित राजेश शर्मा, रवि यादव, अरुण चौधरी, संजय यादव, रणवीर सागर, अली मुर्तजा, कमाल मंसूरी आदि रहे।
विज्ञापन