{"_id":"68c8518d6af97a2de008def1","slug":"solid-waste-management-plant-land-will-be-purchased-for-rs-8-crore-hapur-news-c-135-1-hpr1005-130246-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट : आठ करोड़ से होगी जमीन की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट : आठ करोड़ से होगी जमीन की खरीद
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका करीब आठ करोड़ रुपये से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट (ठोस कूड़ा प्रबंधन) के लिए जमीन की खरीदेगी। इसके लिए सोमवार को जिला मुख्यालय में बैठक हुई। इसमें जमीन की खरीद को लेकर समीक्षा की गई। साथ ही रामपुर रोड पर चिह्नित जमीनों के बारे में जानकारी की गई।
रामपुर रोड पर करीब 2.5 हेक्टेयर भूमि को पालिका के अधिकारी खरीदेंगे। इसके लिए जमीन बेचने के इच्छुक लोगों से आवेदन लिए गए थे। इसके बाद तहसील स्तर से भूमि से संबंधित सभी रिपोर्ट मांगी गई थी। मामले में आपत्ति भी मांगी गई थी।
आपत्ति सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सोमवार को डीएम और उसके बाद एडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। संभव है कि इसी माह के अंत तक या अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में जमीन खरीद ली जाएगी।
विज्ञापन
-- --
प्रतिदिन निकलने वाले कूड़े का हो सकेगा निस्तारण
वर्तमान में शहर के कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था नहीं है। प्लांट का निर्माण कराकर प्रतिदिन शहर से निकलने वाले करीब 106 टन कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। पिछले दिनों शासन से मिली 32 करोड़ रुपये की टाइड ग्रांट धनराशि में से इस भूमि की खरीद होगी। शासन ने करीब आठ साल पहले ही पालिका को छह करोड़ रुपये की जमीन चिह्नित कर उसकी चहारदीवारी कराने के लिए दिए थे। जमीन की खरीद के तुरंत बाद चहारदीवारी का काम शुरू होगा।
-- --
जमीन खरीद की प्रक्रिया अभी जारी है। कोशिश है कि इस माह के अंत तक प्रक्रिया पूरी कर जमीन का बैनामा करा लिया जाए। - संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
-- --
ईओ ने किया सफाई का निरीक्षण
अधिशासी अधिकारी ने सोमवार की शाम टीम के साथ आवास विकास कालोनी के वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान सभासद रुद्राक्ष त्यागी ने सफाई से संबंधित समस्याओं को बताया। इस पर ईओ ने संबंधित सफाई निरीक्षकों को प्रतिदिन सुबह और शाम में वार्ड की साफ-सफाई के निर्देश दिए।