फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   snake bite a girl

Hapur News: घर के आंगन में सो रही युवती को सांप ने काटा, मौत

Sat, 31 May 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 31 May 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
snake bite a girl
पिलखुवा। गांव खेड़ा में किराये पर रह रही युवती की सर्पदंश से मौत हो गई। युवती रात को घर के आंगन में सोई हुई थी, तभी सांप ने डस लिया। परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मूल रूप से जनपद बरेली के गांव गुडलिया धीमर निवासी सुखलाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव खेड़ा में सुरेश तोमर के मकान में किराये पर रहते हैं। वे रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी 19 वर्षीय बेटी सोनी रात करीब 12 बजे आंगन में सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, सोनी की हालत बिगड़ने लगी। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि सोनी सात बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed