{"_id":"586fbffe4f1c1b0a321585f4","slug":"smriti-irani-addressing-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधे प्रसारण के जरिये स्मृति रानी ने महिलाओं को किया संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधे प्रसारण के जरिये स्मृति रानी ने महिलाओं को किया संबोधित
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 06 Jan 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
स्मृति रानी ने महिलाओं को किया संबोधित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के उड़ान सीधा संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति रानी मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से रूबरू हुई जिसका सीधा प्रसारण हापुड़ में भी किया गया। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित एमजी बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी स्क्रीन पर स्मृति रानी के महिलाओं से सीधा संवाद करने को देखने की व्यवस्था की गयी थी। वे मेरठ में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से सीधा संवाद कर रही थी।
विज्ञापन
जिसका यहां सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संबंधित विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं से भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिलाओं की खासी भीड़ जुटने पर कार्यकत्री गदगद दिखी।
विज्ञापन
जिला संयोजिका कविता सिंह ने महिलाओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विधान सभा क्षेत्र संयोजिका अमृता कुमार, लज्जारानी गर्ग, मालती भारती, संचला वर्मा, मनोरमा, कल्पना मलहोत्रा, कविता बाना, रितु चौधरी, पूनम, ममता, राजेंद्री आदि उपस्थित थी।