{"_id":"6a8a06dbef8561cac609b3b3","slug":"slight-relief-from-the-drizzle-rain-likely-over-the-next-two-days-hapur-news-c-135-1-hpr1003-147059-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बूंदाबांदी से थोड़ी राहत, अगले दो दिन बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बूंदाबांदी से थोड़ी राहत, अगले दो दिन बारिश के आसार
विज्ञापन
गढ़ रोड पर बारिश में छाता लगाकर स्कूटी पर जाते युवक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। मौसम का मिजाज बदलने के बाद शनिवार सुबह हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। सुबह करीब दस बजे से रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद मौसम ने करवट बदली और उमस बढ़ गई।
तेज धूप न होने के बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह की बारिश के दौरान आसमान में बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश हुई। बारिश के बाद सड़कों और आसपास के इलाकों में ठंडक महसूस हुई। शाम को एक बार फिर बारिश दर्ज की गई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वातावरण में आर्द्रता 69 फीसदी दर्ज की गई। अधिक आर्द्रता के कारण तापमान गिरने के बावजूद लोगों को पूरी राहत नहीं मिली।
आगामी दिनों का मौसम
मौसम वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि रविवार और सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान है। अगले दो दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश होने की स्थिति में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।