फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Six shops built on government land sealed; land worth five crore rupees to be reclaimed

Hapur News: सरकारी जमीन पर बनी छह दुकानें सील, पांच करोड़ की भूमि होगी कब्जामुक्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Six shops built on government land sealed; land worth five crore rupees to be reclaimed
धौलाना। तहसील प्रशासन ने सोमवार को सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह दुकानों को सील किया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों और भू-माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई है।
विज्ञापन

एसडीएम कल्पना सिंह चौहान ने बताया कि खेड़ा देहात स्थित खसरा संख्या-744 की सरकारी भूमि पर बिना मान्यता प्राप्त एक विद्यालय संचालित किया जा रहा था। आरोप है कि विद्यालय परिसर के बाहर सरकारी भूमि पर छह दुकानों का निर्माण कर उन्हें किराए पर दिया गया था। शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग ने मामले की जांच की, इसमें निर्माण अवैध पाया गया। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार शाम नायब तहसीलदार दिव्यांशी सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी छह दुकानों को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिस सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किया गया है, उसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। अब इस भूमि को पूरी तरह कब्जामुक्त कराने की कार्रवाई भी जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed